पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आई जागृति संस्था और एसीईटी

बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आई जागृति संस्था और एसीईटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जम्मूऔर कश्मीर में बाढ़ पीडितों की मदद के लिए सामाजिक संस्था जागृति और अमृतसर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी की ओर से राहत सामग्री से भरा ट्रक सेना की मार्फत बाढ़ पीडितों को भेजा। इस मौके पर जागृति की अध्यक्ष रागिनी शर्मा, कॉलेज के ग्रुप डायरेक्टर डॉ. ओम प्रकाश हर्ष, प्रिंसिपल वीके बंगा, रेणु बंगा, सभी विभागों के डीन और जागृति के सदस्य उपस्थित थे। रागिनी ने बताया कि इस राहत सामग्री में राशन, दवाइयां, कंबल, कपड़े, बच्चों के लिए दूध के पैकेट, बिस्किट और चिप्स के अलावा पानी की बोतलों सहित अन्य जरूरी सामान शामिल है। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल की घड़ी में जरूरत है कि सभी एकजुट हों और मदद के लिए आगे आएं।