- Hindi News
- खालसा कॉलेज इंजीनियरिंग में खून दान कंैप लगाया
खालसा कॉलेज इंजीनियरिंग में खून दान कंैप लगाया
मानवताकी सेवा के उद्देश्य से खालसा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी रणजीत एवेन्यू में खूनदान शिविर लगाया गया। जिसमें 150 से अधिक स्टूडेंट्स ने खूनदान किया। यह कैंप गुरु नानक देव अस्पताल के ब्लड बैंक की सहायता से आयोजित किया गया।
प्रिंसिपल डॉ. अमरपाल सिंह ने बताया कि मानवता के इस कार्य में सभी स्टूडेंट्स ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। ब्लड बैंक की प्रमुख डॉ. नीरज शर्मा और पीआरओ रवि महाजन ने स्टूडेंट्स को खूनदान करने के लिए प्रोत्साहित किया।