पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यक्रम में बताया कंप्यूटर शिक्षा का महत्व : जौहरी

कार्यक्रम में बताया कंप्यूटर शिक्षा का महत्व : जौहरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतविकास परिषद अमृतसर ओर से महा सिंह गेट स्थित जगत ज्योति स्कूल में कंप्यूटर अवेयरनेस संबंधी कार्यक्रम आयोजित करवाया गया। इसमें प्रधान ललित जौहरी, सचिव सुभाष गुप्ता विशेष रूप में शामिल हुए। प्रधान जौहरी ने कहा कि आज का युग कंप्यूटर युग है और हमें कंप्यूटर शिक्षा लेनी अतिआवश्यक है। इसके अलावा प्रिंसिपल सुमित पुरी ने परिषद की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज सेवी संस्थाओं के सहयोग से ही लोगो को कंप्यूटर शिक्षा के बारे में जागृत किया जा सकता है। इस मौके पर जेएस नागपाल, एएन चबा, तरसेम महाजन, राजेश प्रभाकर, एके गुप्ता, केशवानंद, डॉ. जेपी सिंह, सुमन महाजन, तिलक राज महाजन, सुभाष महाजन, बालक राम शर्मा, अशोक धवन, लक्ष्मी नारायण खन्ना आदि मौजूद थे।