पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 6 जिलों की पुलिस पहुंच गई प्रदर्शनकारी कोई नहीं आया

6 जिलों की पुलिस पहुंच गई प्रदर्शनकारी कोई नहीं आया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला | मंगलवारसुबह 7 बजते ही पूरा शहर पुलिस छावनी में तबदील हो गया। 6 जिलों की पुलिस के करीब 1700 पुलिस जवानोें ने शहर के मुख्य रास्तों और चौकों को कब्जे में ले लिया।

लोगों की छानबीन की गई, उसके बाद ही उन्हें शहर में घुसने दिया। कारों, बसों, ट्रकों, यहां तक कि बाइक तक की भी तलाशी ली गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक संगठन के सैकड़ों लोग शहर में धरना प्रदर्शन करेंगे। कपूरथला, जालंधर, खन्ना, होशियारपुर, लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब के पुलिस अफसरों और मुलाजिमों ने जालंधर रोड, करतारपुर रोड, अमृतसर रोड, सुल्तानपुर लोधी रोड, डीसी चौक, कांजली रोड, बस स्टैंड रोड, शहीद भगत सिंह चौक, चारबती चौक, रमनीक चौक, अमृतसर चुंगी रोड आदि क्षेत्रों में नाकाबंदी करके वाहनों की चैकिंग की पर कोई प्रदर्शनकारी शहर में नहीं आया।

कांजली रोड पर माडल टाउन में तैनात पुलिस फोर्स।