पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्मृति ने मांगा गिफ्ट, वर्कर बोले स्कूल गोद ले टाॅयलेट बनवाएंगे

स्मृति ने मांगा गिफ्ट, वर्कर बोले-स्कूल गोद ले टाॅयलेट बनवाएंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रीयह्यूमन रिसोर्सेज मिनिस्टर स्मृति ईरानी मंगलवार को अमृतसर में थीं। वह एयरपोर्ट से सीधे दरबार साहिब पहुंची और माथा टेककर वहां से खन्ना स्मारक। यहां मौजूद भाजपा वर्करों से उन्होंने बहन होने के नाते गिफ्ट मांगा। कहा, सभी पार्टी वर्कर अपने-अपने एरिया के एक-एक स्कूल को गोद लेंगे और वहां लड़कियों के टॉयलेट बनवाएंगे। सभी वर्करों ने मंत्री से वादा किया, उन्हें गिफ्ट जरूर देंगे।

स्मृति ने कहा, सभी ने उन्हें बहन कहा है भारतीय संस्कृति के मुताबिक अगर बहन पहली बार घर आए तो उसे खाली हाथ नहीं भेजते। उन्हें िवश्वास है, पार्टी वर्कर ये वादा पूरा कर उन्हें गिफ्ट जरूर देंगे। इसकी रिपोर्ट वह राष्ट्रीय सचिव तरुण चुग से लेती रहेंगी।

स्मृति श्रीदुर्ग्याणा तीर्थ भी गईं और वहां माथा टेका। इसके बाद लोकल बॉडीज मिनिस्टर अनिल जोशी उन्हें अमृतसर के फेमस ज्ञानी टी स्टाल पर लेकर गए, जहां उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय सचिव तरुण चुग, मेयर बख्शीराम अरोड़ा, जिला प्रधान नरेश शर्मा के साथ चाय की चुस्कियां लीं। इसके बाद वह डीएवी कॉलेज में स्टूडेंट से भी मिलीं।

दरबार साहिबमें माथा टेकने के बाद स्मृति ईरानी ने परिक्रमा में लगी छबील पर कुछ मिनट बर्तन साफ करने की सेवा भी निभाई। यहां माथा टेकने के बाद वह जलियांवाला बाग पहुंची। जहां उन्होंने शहीदी लाट पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

शहीदी कुएं का इतिहास भी जाना।