- Hindi News
- जेएंडके में बाढ़ से त्योहारों के दौरान देश में खलेगी अखरोट की कमी
जेएंडके में बाढ़ से त्योहारों के दौरान देश में खलेगी अखरोट की कमी
जेएंडकेमें आई बाढ़ ने वहां तो तबाही मचाई ही है बल्कि इसका असर ड्राईफ्रूट के जरिए त्योहारी सीजन में पूरे देश पर पड़ने वाला है। खास करके अखरोट को लेकर कारोबारियों के पेशानी पर बल आने लगा है। क्योंकि दूसरे ड्राईफ्रूट तो अन्य जगहों से मंगा लिए जाएंगे, मगर इसका कोई विकल्प नहीं है। कारोबारी मानते हैं कि मांग के हिसाब से सप्लाई होने के कारण इसकी कीमत में दो गुना तक इजाफा हो सकता है।
60%तकघटेगा उत्पादन
एग्रीकल्चरएंड प्रोसेस्ड फूट प्रॉडक्ट्स एक्सपोर्ट डेवलमेंट अथॉरिटी के आंकड़ों की मानें तो जेएंडके में हर साल 3.5 लाख क्विंटल अखरोट का उत्पादन होता है। डोडा, किश्तवाड़ इसमें 95% हिस्सेदारी करते हैं। कुपवाड़ा, पुलवामा, अनंतनाग, गांडरेबल, बड़गाम भी उत्पादन करते हैं। जेएंडके का अखरोट पूरे देश के अखरोट उत्पादन में 98 फीसदी हिस्सा डालता है। इस साल इसके उत्पादन का लक्ष्य 7.25 लाख क्विंटल रखा गया था, मगर बाढ़ के कारण यह 60% तक प्रभावित हो सकता है।
कोई विकल्प नहीं
^जम्मूऔर कश्मीर में औसतन 95,580 क्विंटल बादाम पैदा होता है। इसमें से सिर्फ पांच फीसदी देश के दूसरे हिस्सों को जाता है, बाकी वहां खप जाता है। इसकी कमी अफगानिस्तान का बादाम पूरा कर देगा, मगर अखरोट कहीं ओर से नहीं आता नतीजतन इसकी भरपाई नहीं होगी और असर मार्केट पर पड़ेगा। -सुमनमेहरा, ड्राईफ्रूटकारोबारी
कैसे पूरा करेंगे आर्डर
^कारोबारी तो माल होने का हवाला देकर निकल जाएगा, बीच में फंसेगा ते सिर्फ सप्लायर। लोग अभी से आर्डर दे रहे हैं मगर आगे स्थिति साफ होने के कारण उसे लेने में सप्लायर्स को हिचक हो रही है। चिंता का विषय तो यह है कि यदि आर्डर ले लिया तो उसे कैसे पूरा किया जाए। -मनीतकुमार, सप्लायर
दो गुना तक बढ़ेगी कीमत
^बाढ़ से फसल तो प्रभावित होगी ही बल्कि इसके कारण खराब हुई सड़कें ट्रांस्पोर्टेशन पर असर डालेंगी। चूंकि त्योहार शुरू होने वाले हैं जाहिर है कि जरूरत के मुताबिक समय से माल नहीं मिलेगा और 1,000 से 1,200 रुपए किलो वाला अखरोट 2,000 रुपए तक जा सकता है। -अशोककुमार, ड्राईफ्रूटकारोबारी
दिवाली होगी प्रभावित
^मजीठा मंडी में ड्राईफ्रूट का औसतन सालाना 1,000 करोड़ रुपए का कारोबार होता है। अफगानिस्तान से 85 फीसदी ड्राईफ्रूट आयात होता है, बाकी 15 फीसदी जेएंडके का होता है इसमे सारा अखरोट जेएंडके से आता