पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएवी पब्लिक में मनाया हिंदी दिवस

डीएवी पब्लिक में मनाया हिंदी दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | डीएवीपब्लिक स्कूल की ओर से सोमवार हिन्दी दिवस मनाया गया। इसमें हिंदी मैग्जीन तिनका का विमोचन किया गया। प्रिंसिपल डॉ. नीरा शर्मा ने बताया कि हिंदी एक प्रचूर भाषा है। स्कूल के स्टूडेंट्स ने हिंदी के प्रति अपना स्नेह प्रकट किया और इसे अपनी राष्ट्रभाषा के रूप में गौरव से अपनाने की शपथ ली। स्टूडेंट्स ने हिंदी भाषा से संबंधित कविताएं बोली और भाषा के इतिहास महत्ता पर भी प्रकाश डाला। तिनका के बारे में उन्होंने कहा कि यह मैग्जीन हर वर्ष हिन्दी दिवस उपलक्ष्य में विमोचित की जाती है और यह हस्तलिखित मैग्जीन के रूप में छपता हैं। इसमें दसवीं कक्षा के स्टूडेंट्स की रचनाओं को प्रकाशित किया जाता है।