पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाकिस्तान में सिखों के मसलों पर होगा विचार

पाकिस्तान में सिखों के मसलों पर होगा विचार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाकिस्तान से लौटे परमजीत सिंह सरना और हरविंदर सरना ने जानकारी दी।

101 मेंबरी कमेटी गठित

हरविंदरसरना ने बताया कि दो से पांच नवंबर तक चलने वाले इस सम्मेलन में लाहौर स्थित गुरुद्वारा डेरा साहिब की इमारत की कार सेवा भी शुरू की जानी है। इसमें हिस्सा लेने के लिए भारत से भारी तादाद में सिख नगर कीर्तन की शक्ल में जाएंगे। पाक कमेटी तथा वहां के सिख 2019 में मनाए जाने वाले श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशपर्व को मनाने के लिए उत्साहित हैं। इसके लिए 101 मेंबरी स्वागती कमेटी का भी गठन कर दिया गया है। इसमें मक्कड़ तथा जीके के नाम भी शामिल किए गए हैं।

भास्कर न्यूज | अमृतसर

नानकशाहीकैलेंडर तथा उसके संशोधित स्वरूपों और श्री अकाल तख्त साहिब से समय-समय पर सियासी दबाव में सुनाए गए हुक्मनामों समेत सिखों के अन्य मसलों पर पाकिस्तान में विचार किया जाएगा। इसके लिए पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने नवंबर माह में विश्व सिख सम्मेलन बुलाया है। इसमें हिस्सा लेने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी गुरबचन सिंह समेत अन्य तख्तों के जत्थेदारों को भी बुलाया भेजा जाएगा। पाकिस्तान यात्रा से लौटे शिरोमणि अकाली दल (दिल्ली) के प्रधान परमजीत सिंह सरना और महासचिव हरविंदर सिंह सरना ने खुलासा किया कि इसमें दुनिया भर से लाखों की तादाद में सिख हिस्सा लेंगे। सरना ने बताया कि सम्मेलन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उनका कहना है कि इसमें एसजीपीसी के प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान मनजीत सिंह जीके को भी हिस्सा लेने के लिए बुलाया गया है। सरना का कहना है कि सम्मेलन में सियासी दबाव तथा लाभ लेने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब से लिए गए हुक्मनामों और नानक शाही कैलेंडर के संशोधन का मुद्दा भी उठेगा।