- Hindi News
- बीबीके डीएवी कॉलेज की छात्राओं ने किया नाम रोशन
बीबीके डीएवी कॉलेज की छात्राओं ने किया नाम रोशन
अमृतसर | बीबीकेडीएवी कॉलेज फॉर वुमन की स्टूडेंट्स ने मास्टर टूरिज्म मैनजेमेंट में दूसरे सेमेस्टर के परिणाम में जसप्रीत कौर और परमबीर कौर ने नाम रोशन किया है। प्रिं. डॉ. नीलम कामरा ने बताया कि जसप्रीत ने 78.8 प्रतिशत अंक से तीसरा और परमबीर ने 78.5 प्रतिशत से चौथा स्थान हासिल किया है। प्रिंसिपल डॉ. कामरा ने विजेता रही स्टूडेंट्स को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर विभागाध्यक्ष प्रोफेसर नरेश कुमार, अस्सिटेंट प्रोफेसर प्रीति शर्मा, प्रोफेसर रूपाली, प्रोफेसर दिल किरण कौर आदि मौजूद थे।