हवाई अड्डे पर हिंदी पखवाड़ा शुरू
अमृतसर | श्रीगुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 15 से लेकर 30 सितंबर हिंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसका शुभारंभ सोमवार को हवाई अड्डे पर कार्यक्रम आयोजित करके किया गया। इसका उद्घाटन एयरपोर्ट के डायरेक्टर सुनील दत्त ने किया। इस मौके पर दत्त ने कहा कि हिंदी केवल हमारी राष्ट्रीय भाषा है, बल्कि हम सब का गौरव है। हिंदी के जरिए ही हम विदेशों में अपनी पहचान बना पाने में सफल हुए हैं। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपील की कि वह ड्यूटी के दौरान ज्यादा से ज्यादा हिंदी भाषा का प्रयोग करें। अंग्रेजी के शब्दों का हिंदी में अनुवाद कर बोलें। इस मौके पर अनुराग शर्मा, चंद्रेश मिश्रा, अशोक ध्यानी और अन्य मौजूद थे।