कन्या भ्रूण हत्या पर सेमिनार करवाया
अमृतसर | सत्यमइंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टैक्नोलॉजी में कन्या भ्रूण हत्या पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें स्टूडेंट्स अौर टीचर्स ने अपने विचारों को प्रस्तुत किया। इस सेमिनार में शक्ति महिला की टीम ने पहुंचे अपने विचार स्टूडेंट्स के आगे रखे और उन्हें मोटिवेट किया। पवन कुमार, सरूप सिंह, नीलम शर्मा, जगतार सिंह और मनोज कुमार ने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लड़ने के लिए स्टूडेंट्स को प्रोत्साहित किया। कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर और प्रिंसिपल डॉ. आरके बेदी ने लड़कियों के हौसले को और बढ़ाया और सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।