पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेएंडके में दिलेरी देख सेना में भर्ती को युवाओं ने बढ़ाए कदम

जेएंडके में दिलेरी देख सेना में भर्ती को युवाओं ने बढ़ाए कदम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेएंडकेमें आई बाढ़ में भारतीय सेना की तरफ से दिखाई जा रही हिम्मत और दिलेरी ने युवाओं को भी सेना में भर्ती हाेने के लिए प्रेरित किया है। युवाओं का यह उत्साह सोमवार को जिला सैनिक भलाई आफिस में शुरू हुए प्री-रिक्रूटमेंट कोर्स में दिखा। इस मौके पर जिला सैनिक भलाई अफसर लेफ्टिनेंट कर्नल गुरिंदरजीत सिंह गिल ने उनको प्रेरित किया।

भर्तीके लिए युवाओं में पहले से ज्यादा उत्साह

विभागकी तरफ से हर भर्ती से पूर्व यह कोर्स करवाया जाता है। कोर्स में हिस्सा लेने वाले युवाओं में से 35 से 40 फीसदी तक सिलेक्ट हो जाते हैं। यहां दस सालों से कोचिंग देने वाले सूबेदार चन्नन सिंह ने बताया कि पिछली साल उन्होंने 425 युवाओं को भर्ती के लिए तैयार किया था, जिसमें से 170 चुन लिए गए। उन्होंने यह माना कि इस बार बाढ़ के कारण सेना की सामाजिक जिम्मेदारी जनता के सामने आई है और इससे युवा इधर खिंचे हैं। उनका कहना है कि यही एक ऐसा विभाग है जहां बेहतर रोजगार के साथ, शान की जिंदगी और देश सेवा भी होती है।

देशके लिए जीयो

लेफ्टिनेंटकर्नल गिल ने युवाओं को प्रेरणा देते हुए कहा कि हरेक नागरिक का फर्ज देश के लिए सर्वस्व कुर्बान कर देना है।

इसके लिए जीना और मरना एक सैनिक ही नहीं बल्कि हरेक नागरिक का धर्म होना चाहिए। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वह अपने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा सेना में भेजें। गिल ने बताया कि 26 अक्टूबर तक चलने वाले इस कोर्स के लिए अभी तक 45 बच्चे चुके हैं।