\"रेत और भू-माफिया पर शिकंजा कसा जाए\'
लगातारबढ़ रही महंगाई के विरोध में विभिन्न लेफ्ट पार्टियों सीपीआई, सीपीएम, सीपीआई(एम) और सीपीआई (एमएल) लिबरेशन की ओर से केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ सोमवार को कंपनी बाग से लेकर जलियांवाला बाग तक रोष मार्च निकाला गया।
सीपीआई के जिला सचिव कामरेड अमरजीत सिंह आसल की अध्यक्षता में निकाले गए मार्च में कामरेड अमरीक सिंह, कामरेड रतन सिंह रंधावा, कामरेड विजय मिश्रा और निरंजन सिंह विशेष तौर पर शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते सीपीआई के पूर्व सचिव कामरेड जगरूप सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने रेल किराये में बढ़ोत्तरी करके और ट्रैक्स का बोझ लादकर लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है। दिन-ब-दिन महंगाई बढ़ रही है। वहीं, पंजाब सरकार ने एक साल में कई बार बिजली के दाम बढ़ाए हैं जिसे लेकर आम जनता में रोष पाया जा रहा है। सीपीएम (पंजाब) के कामरेड विजय मिश्रा ने कहा कि पंजाब सरकार की ढीली कार्यप्रणाली के चलते लोगों को समय पर पेंशन नहीं मिल रही। बुढ़ापा-विधवा पेंशन धारक पेंशन के लिए दफ्तरों के चक्कर काट-काट कर थक गए हैं। वहीं प्रदेश में सेहत सेवाओं पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। सरकार को प्रॉपर्टी टैक्स बंद कर रेत-बजरी की कालाबाजारी और भू-माफिया पर नकेल कसनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने जल्द बढ़ती महंगाई पर काबू पाया तो लोग सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी केंद्र और पंजाब सरकार की होगी। कामरेड डॉ सतनाम सिंह पन्नू, कामरेड गुरमीत सिंह, हरभजन सिंह, अमरीक सिंह, जसविंदर कौर, नरिंदर धंजल, लखबीर सिंह, सुच्चा सिंह, बीबी दसविंदर कौर, अमरीक सिंह आिद ने रोष मार्च में भाग लिया।
एकजुट| सीपीआई,सीपीएम, सीपीआई(एम) और सीपीआई (एमएल) के नेताओं ने कंपनी बाग से जलियांवाला बाग तक मार्च िनकाला।