पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंडियन ऑस्ट्रेलियन व्यापार बढ़ने से पंजाब का फायदा:विर्क

इंडियन-ऑस्ट्रेलियन व्यापार बढ़ने से पंजाब का फायदा:विर्क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | इंडियन-ऑस्ट्रेलियनव्यापार में पंजाब को बढ़ावा देने के मकसद से स्थानीय होटल में कार्यक्रम करवाया, जिसमें इंडियन-ऑस्ट्रेलियन स्ट्रेटेजिक अलायंस और विदेशी यूनिवर्सिटी में पहली बार वीसी बने डॉ. जगविंदर सिंह विर्क मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के आयोजक और शिरोमणि अकाली दल व्यापार विंग प्रेजिडेंट राजिंदर सिंह मरवाहा ने उनका भव्य स्वागत किया। डॉ. विर्क ने बताया कि अगर पंजाब में व्यापारियों को ऑस्ट्रेलिया में व्यापार करने का मौका मिलता है तो यह उनके लिए बहुत ही लाभदायक होगा। उन्होंने कहा कि वह पंजाब में ही पले-बड़े और पढ़े हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पहल होगी कि राज्य के समूह व्यापारी ऑस्ट्रेलिया में जाकर व्यापार की नई तकनीकें सीख कर आएं और अपने व्यापार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विख्यात कर सकें। उन्होंने कहा कि विगत में ऑस्ट्रेलियन प्रेजिडेंट भारत आए और यूरेनियम देने के बारे में समझौता करके गए थे। अगर खास पंजाब में अंतरराष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा मिलता है तो इधर के बेरोजगारों के लिए रोजगार के नए मार्ग खुलेंगे। इस मौके पर एपीएस चट्ठा, कमलप्रीत सिंह खेहरा, रवि भगत, उपकार सिंह संधू, राजदीप उप्पल आदि विशेष रूप में मौजूद रहे।