पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नामधािरयों ने शहीदों की याद में मनाया मेला

नामधािरयों ने शहीदों की याद में मनाया मेला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कंपनीबाग के पास स्थित नामधारी शहीदी स्मारक में नामधारी शहीदों की याद में सालाना मेला समूह संगत के सहयोग से सोमवार को करवाया गया। सतगुरु उदय सिंह की अध्यक्षता में करवाए मेले में नामधारी समाज के कई लोग शामिल हुए। माता चंद कौर विशेष रूप से पहुंचीं। संगत ने शहीदी बोहड़ के पास दीप जलाकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद सतगुरु के हजुरी रागियों ने गुरु यश गाकर संगत को निहाल किया। सतगुरु उदय सिंह ने संगत को गऊ और गरीब की सेवा करने का उपदेश दिया।

बाबा गुरदेव सिंह कुल्ली वाले और डॉ. जोगिंदर सिंह को सतगुरु को सम्मानित किया गया। भैणी साहिब से आई संगत ने लंगर लगाया। इस मौके पर सूबा अमरीक सिंह, सूबा नत्था सिंह, प्रधान रणजीत सिंह, चेयरमैन पुरुषोत्तम सिंह, नरिंदर सिंह आढ़ती, बीबी मनप्रीत कौर, सूबा हरभजन सिंह, रविंदर सिंह, हरपाल सिंह, सुरिंदर सिंह, सरबजीत सिंह, कुलदीप सिंह, हरमीत सिंह, अजीत सिंह आदि उपस्थित थे।