पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सैलरी बढ़ाने पर सुबह बंद रखीं सेवक मशीनें

सैलरी बढ़ाने पर सुबह बंद रखीं सेवक मशीनें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पावरकॉमकी ओर से बिजली बिल लेने के लिए लगाई सेवक मशीनों के कर्मचारियों ने सोमवार अपनी मांगों के समर्थन में पूरे पंजाब में मशीनों को बंद रखकर हड़ताल की।

बाद दोपहर कंपनी की ओर से कर्मचारियों की मांगों को मान लिया गया और तीन बजे सभी मशीनें चालू करवा दी गईं। अमृतसर में लगी 6 सेवक मशीनों पर कर्मचारियो ने सुबह मशीनों को बंद रखा। जिससे बिजली के बिल जमा करवाने आए लोगों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ा। अमृतसर के हाल गेट बिजली घर, टुंडा तालाब, सुल्तानविंड, रणजीत एवेन्यू, वेरका और लारेंस रोड में लगाई सेवक मशीनों के कर्मचारियों इकबाल सिंह, रघु सिंह, तेजपाल, कमल सिंह, रवि मिश्रा, मस्त राम, अशोक कुमार ने बताया कि पावरकॉम ने वर्ष 2008 में पूरे पंजाब में 70 सेवक मशीनें लगाकर फोक्स टेक्नो-निस कंपनी को इसका ठेका दिया था। उस समय 5 हजार रुपए तनख्वाह पर रखे कर्मचारियों की अब तक तनख्वाह नहीं बढ़ाई गई। जबकि कंपनी वाले एक मशीन के बदले पावरकॉम से 25 हजार रुपए लेते है।

उन्होंने कहा कि सुबह 8 से लेकर शाम 8 बजे तक 12 घंटे काम लिया जा रहा है और दोपहर का खाना खाने को मात्र आधे घंटे का समय दिया जाता है। उसी समय कैश गिनकर चेक को सीधे करके जमा करवाना होता है। जबकि कंपनी वाले तनख्वाह बढ़ाने के बारे कोई विचार नहीं कर रही। इसको लेकर एक दिवसीय हड़ताल की गई है। सेवक मशीनों में बिजली बिल जमा करवाने आए लोगों को पहले तो हड़ताल के बारे में पता नहीं चला और वह मशीन का दरवाजा खुलने का इंतजार करते रहे। परंतु जब कर्मचारियों ने उन्हें हड़ताल के बारे में बताया तो वह काफी हैरान हुए।

एक्सईएन बाबू लाल ने बताया कि तनख्वाह बढ़ाना कंपनी का अपना मामला था। जिसे कंपनी ने मान लिया और दोपहर तीन बजे सभी मशीनें चालू कर दी गई थीं।

कर्मचारियों की हड़ताल के बाद बंद पड़ी सेवक मशीन को देखकर लौटते बिल भरने आए लोग।