पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ठगों ने अमित चतरथ के एकाउंट से ऑनलाइन निकाल लिए 74 हजार

ठगों ने अमित चतरथ के एकाउंट से ऑनलाइन निकाल लिए 74 हजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बटालारोड स्थित गुरु नानक नगर निवासी अमित चतरथ के आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से ठगों ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर 74 हजार रुपए उड़ा लिए। इसके बारे में उन्हें तब पता चला जब उनके मोबाइल पर ट्रांजेक्शन के संबंध में मैसेज आया।

चतरथ ने बताया कि 10 सितंबर को दोपहर बाद करीब चार बजे उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि आपके कार्ड से 909 यूरो की ट्रांजेक्शन हुई है, जो भारतीय करंसी में यह रकम 74 हजार रुपए बनती है।

इस संबंधी हेल्पलाइन के नंबर 07307667777 पर संपर्क किया तो उन्हें पता चला कि यह ट्रांजेक्शन इंटरनेशनल लेवल पर हुई है, जबकि एफआईआर दर्ज होने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद चतरथ ने लारेंस रोड पुलिस चौकी में हुई ठगी की लिखित शिकायत दी। उन्होंने बताया कि वह साइबर क्राइम सेल में भी शिकायत दर्ज करवाएंगे। उधर बैंक के ब्रांच मैनेजर पंकज अग्रवाल ने कहा कि ठगी का शिकार हुए कार्ड धारक उनसे आकर मिलें, उनकी समस्या हल करवाने की कोशिश करेंगे।