पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इस्लामाबाद बिजली बिल कैश काउंटर बंद करने पर प्रदर्शन

इस्लामाबाद बिजली बिल कैश काउंटर बंद करने पर प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस्लामाबादबिजली घर से बिलिंग कैश काउंटर हटाने से गुस्साए लोगों और कांग्रेसियों ने पूर्व पार्षद प्रमोद कुमार बबला की अगुवाई में सोमवार को हाल गेट बिजली घर के बाहर प्रदर्शन किया।

सुबह करीब साढ़े 11 बजे ज्वाला एस्टेट से शुरू हुआ रोष मार्च हाल गेट के बाहर पहुंचा और एक्सईएन बाल कृष्ण को ज्ञापन सौंपा गया। मार्च में पूर्व मेयर सुनील दत्ती, पूर्व विधायक हरजिंदर सिंह ठेकेदार, बलबीर सिंह बब्बी पहलवान भी शामिल हुए। बबला ने कहा कि पावरकॉम ने इस्लामाबाद में बिजली बिल जमा करवाने के लिए खोला कैश काउंटर बंद कर इसे हाल गेट में शिफ्ट कर दिया है। इलाके में रहने वाले करीब 30 हजार लोगों को बिल जमा करवाने के लिए 30 से 50 रुपए खर्च करके हाल गेट आना पड़ता है। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो हाल गेट तक नहीं सकते। दत्ती ने कहा कि पावरकॉम की ओर से आए दिन बिजली के रेट में बढ़ोतरी करके लोगों को लूटा जा रहा है। अगर जनता की मुश्किलें जल्द दूर की गई तो पावरकॉम के खिलाफ संघर्ष तेज किया जाएगा। एक्सईएन बाल कृष्ण ने प्रदर्शनकारियों को कहा कि 31 अक्टूबर तक इस्लामाबाद बिजली घर में कैश काउंटर खोल दिया जाएगा। इस मौके पर प्रभ दयाल महाजन, अशोक चौधरी, अनिल कुमार, सोनिया शर्मा, कमलेश कुमारी, सुनील कुमार, कश्मीर सिंह, अमरीक कौर आदि मौजूद थे।

कांग्रेसी नेता प्रमोद कुमार बबला की अगुवाई में इलाके के लोगों ने हाल गेट बिजली घर के बाहर प्रदर्शन किया।