पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेहत विभाग की मंथली मीटिंग में प्रोजेक्टों पर चर्चा

सेहत विभाग की मंथली मीटिंग में प्रोजेक्टों पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीसीऑफिस में सोमवार को सेहत विभाग की बैठक एडीसी भूपिंदर सिंह और सिविल सर्जन डाॅ. राजीव भल्ला की प्रधानगी में संपन्न हुई। इसमें एनएचएम के अधीन चल रहे विभिन्न कामों का जायजा लिया गया। सिविल सर्जन ने मैटरनल एंड चाइल्ड हेल्थ के अधीन दी जा रही सेवाओं, टीका करण सेवाओं और हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के फालोअप संबंधी जानकारी दी गई। जिला टीबी अधिकारी डॉ. नरेश चावला ने बताया कि सार्वजनिक जगहों पर सिगरेट पीने वालों के चालान किए जा रहे हैं। जिला एपिडिमोलॉजिस्ट डॉ. राजू चौहान ने वैक्टर बोन डिसीज कंट्रोल प्रोग्राम के अंतर्गत खून और पानी के सैंपलों संबंधी रिकार्ड पेश किया।

एडीसी भूपिंदर सिंह ने कहा कि जिले में पानी के सैंपलों की गिनती को बढ़ाया जाए ताकि लोगों को स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सके। टीकाकरण आफिसर डाॅ. जसपाल कौर ने माइग्रेटरी प्लस पोलियो जो 21 सितंबर से शुरू हो रहा है के बारे में अपनी एक्शन रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर जिला प्रोग्राम मैनेजर डॉ. सुखविंदर कौर और एनएचएम स्टाफ भी उपस्थित था।