- Hindi News
- स्पेयर पार्ट की दुकान पर सेल्स टैक्स टीम की रेड
स्पेयर पार्ट की दुकान पर सेल्स टैक्स टीम की रेड
सेल्सटैक्स विभाग की टीम ने सोमवार दोपहर को रेलवे रोड स्थित स्पेयरपार्ट कारोबारी की दुकान और एलॉय वील गोदाम में छापेमारी की। ईटीओ लखबीर सिंह और ईटीओ रजमनदीप के नेतृत्व वाली टीम ने दोपहर 12 बजे से लेकर 2 बजे तक संबंधित कारोबारी के यहां स्टॉक और दस्तावेजों की जांच की। स्टेटमेंट लिखवाने के दौरान कारोबारी ने गोदाम के बारे में जानकारी छिपाने की कोशिश की। लेकिन विभाग ने गोदाम में जाकर भी स्टॉक की जांच की।
इस दौरान दस्तावेजों को कब्जे में लेकर कारोबारी को अपनी एकाउंट बुक लेकर आने को कहा है। रेड के बाद प्रेस का हवाला देकर मामला दबाने पर भी जोर दिया, लेकिन एईटीसी वन बीएस टीवाना ने कहा कि विभाग ने सूचना के आधार पर संबंधित कारोबारी के यहां इंस्पेक्शन की है। जांच में खामियां सामने आने पर बनती कार्रवाई की जाएगी।