- Hindi News
- अमृतसर स्टेशन पर नैनीताल के बैंक मैनेजर की मौत, पुलिस को शक कहीं ट्रेन में जहर िदया गया हो
अमृतसर स्टेशन पर नैनीताल के बैंक मैनेजर की मौत, पुलिस को शक- कहीं ट्रेन में जहर िदया गया हो
अमृतसर | रेलवेस्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर नैनीताल के बैंक मैनेजर की मौत हो गई।
प्रवीण भट्ट नैनीताल बैंक के मैनेजर हैं। वह मंगलवार को ही किसी काम से अमृतसर आए थे। कि ट्रेन से उतरने के बाद जमीन पर गिर पड़े। मौके पर ही दम तोड़ दिया। जीआरपी प्रभारी कल्याण ने बताया कि मैनेजर की मौत कैसे हुई है। इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। ऐसा शक है कि कहीं ट्रेन में ही उन्हें किसी ने कोई जहरीला पदार्थ खिला दिया हो। फिलहाल वह जांच कर रहे है। मामले को हल कर लिया जाएगा।