- Hindi News
- घन्नूपुर काले की गलियों में जमा गंदा पानी
घन्नूपुर काले की गलियों में जमा गंदा पानी
\\\"जाइकाकी ओर से डाले गए सीवरेज सिस्टम के कारण यहां गंदगी पड़ी है। बाकी इलाके में सफाई बिल्कुल ठीक ठाक हो रही है।\\\' निर्भयसिंह फौजी, पार्षद,वार्ड नंबर-1
भास्कर न्यूज | अमृतसर
नगरनिगम के वार्ड नंबर एक के काले घन्नूपुर इलाके की बाबा फरीद काॅलोनी में पिछले कई दिनों से खड़े सीवरेज के पानी को लेकर लोगों ने पार्षद निर्भय सिंह फौजी के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।
इलाका निवासी गुरमीत सिंह की अध्यक्षता में करीब एक घंटे चले रोष प्रदर्शन में कई लोग शामिल हुए। इसके बाद लोगों ने खुद नालियां साफ करके सीवरेज को चालू किया। इलाका निवासी कश्मीर सिंह, संदीप सिंह, अवतार सिंह, मुख्तार सिंह, मंगल सिंह, रेशम सिंह, पूजा कुमारी, दलबीर सिंह ने बताया कि उनके इलाके में पिछले कई दिनों से सीवरेज का पानी रुका हुआ है। इसके बारे इलाका पार्षद को कई बार शिकायत की गई, मगर वह सुनने को तैयार नहीं।
उन्होंने कहा कि गलियों में पानी भरा होने से लोग कई तरह की बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं, जबकि इलाके में साफ सफाई करवाने वाला सुपरवाइजर भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा।
उन्होंने कहा कि अगर इलाका पार्षद और निगम कर्मचारियों ने जल्द इलाके की सुध ली तो जीटी रोड जाम करके रोष प्रदर्शन किया जाएगा।