महिला को झांसे में लेकर गहने लूटे
अमृतसर| महिलाको झांसे में लेकर अज्ञात लोग चूडिय़ां और सोने की अंगूठी छीन कर ले गए। पुलिस शिकायत में जोड़ा फाटक निवासी जोगिंदर कौर ने बताया कि वह दरबार साहिब में माथा टेकने के लिए गई थी। जब वह वापस लौट रही थी तो दो आरोपी उनके पास गए और जबरदस्ती जादू दिखाने की बात करने लग पड़े। इसी झांसे में लेकर आरोपियों ने उनके हाथ से सोने की चूड़ी और अंगूठी उतरवा ली।
आरोपियों ने उनके गहने रुमाल में डाल लिए और इसी दौरान वह दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। उन्होंने शोर मचाया, लेकिन आरोपी भाग निकले। थाना कोतवाली पुलिस ने दोनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उन्हें पकडऩे के लिए कार्रवाई की जा रही है।