पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बावा फीजियोथैरेपी सेंटर से हरलीन को मिली चलने की ताकत

बावा फीजियोथैरेपी सेंटर से हरलीन को मिली चलने की ताकत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाटीविंडगेट स्थित बावा फीजियोथैरेपी सेंटर से इलाज करवा कर 12 वर्षीय हरलीन कौर को नया जीवन मिला है। सेंटर के मालिक डॉ. हरप्रीत सिंह बावा ने बताया कि हरलीन स्पास्टिक डाया प्लैजिक पॉलिसी के रोग से पीड़ित थी।

बीमारी के कारण वह चल नहीं सकती थी और इलाज के लिए उसके मां-बाप कई जगह गए, लेकिन उन्हें कोई फायदा हुआ। पीड़ित लड़की के मां-बाप का कहना था कि इलाज करवाने के बावजूद उनकी बेटी ठीक नहीं हो रही। वे इस उम्मीद को खो चुके थे कि उनकी बेटी भी कभी अपने पैरों पर खड़ी हो कर चल सकेगी। उन्होंने कहा कि डॉ. बावा के बारे में अखबार में पढ़ कर इनसे संपर्क किया।

इसके बाद ठीक 11 महीने इलाज करवाया उनकी बेटी अब 90 प्रतिशत ठीक हो गई है। वह अब अपने पैरों पर खड़ी होकर चल सकती है। इसके अलावा डॉ. बावा ने उन्हें आश्वासन दिया है कि भगवान और फीजियो-थेरेपी की नई तकनीकों के साथ वह जल्द ही पूरी ठीक हो जाएगी।