- Hindi News
- हिन्दी पखवाड़े के दौरान सूचना के अधिकार पर कार्यशाला आयोजित
हिन्दी पखवाड़े के दौरान सूचना के अधिकार पर कार्यशाला आयोजित
अमृतसरके श्री गुरुराम दास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आयोजित हिन्दी पखवाड़े के दौरान सूचना के अधिकार 2005 तथा सतर्कता जागरुकता पर हिन्दी में विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ओपी खुराना, वरिष्ठ प्रबंधक कारगो ने बखूबी से कार्मिकों के लिए कामकाज के दौरान सतर्कता संबंधी ‘क्या करें और क्या करें’ विषय पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर आरटीआई कार्यकर्ता एवं एडवोकेट एसके शर्मा ने हिन्दी में बहुत ही सरलता एवं सहजता से सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 पर मार्गदर्शन किया। सरकारी कार्यालयों में प्राप्त सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के उचित रूप से उत्तर किस प्रकार से दिए जाएं, इस को भी शर्मा की ओर से एक विशेषज्ञ के रूप में समझाया गया
एयरपोर्ट डायरेक्टर सुनील दत्त ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं हिन्दी में किए जाने से जहां एक ओर राजभाषा को सुदृढ़ता प्रदान करती हैं, वहीं दूसरी और कार्मिकों को नियमों अौर अधिनियमों की जानकारी भी प्रदान करती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इससे हिन्दी पखवाड़े के आयोजन को एक नया आयाम और एक नई दिशा मिली है, जिसका लाभ अवश्य ही इस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में राजभाषा प्रचार प्रसार को आगे बढ़ाने में मिलेगा।