पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विवाहिता को घर से निकाला पति समेत 3 पर केस दर्ज

विवाहिता को घर से निकाला पति समेत 3 पर केस दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थानावल्टोहा पुलिस ने दहेज की मांग पूरी करने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने के आरोप में पति, सास और ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

आरोपी फरार बताए जाते हैं। मेजर सिंह निवासी डिब्बीपुरा ने बताया कि उनकी बेटी कंवलजीत कौर की शादी दो साल पहले जसपाल सिंह निवासी न्यू शहीद ऊधम सिंह नगर अमृतसर के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति, सास मनजीत कौर और ससुर तरसेम सिंह ने उनकी बेटी को मायके से मोटरसाइकिल लाने के लिए तंग करना शुरू कर दिया।

मांग पूरी होने पर आरोपियों ने उनकी बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में दर्ज करवा दी है। एएसआई निर्मल सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।