पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • शॉल्स जरा स्टाइल से लो, युवा भी करेंगे पसंद : नचिकेत बार्वे

शॉल्स जरा स्टाइल से लो, युवा भी करेंगे पसंद : नचिकेत बार्वे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शॉल्ससिर्फ बुजुर्गों के लिए ही नहीं हैं। अगर उनके ओढ़ने के स्टाइल में ही बदलाव कर दिया जाए तो युवा भी इसे पसंद करेंगे। यह शब्द स्थानीय होटल में करवाए गए फैशन शो के दौरान डिजाइनर नचिकेत बार्वे ने कहे। बार्वे ने कहा कि युवा अगर इसे फैशन सिंबल के रूप में प्रयोग करना शुरू कर दें तो यह उनकी पहली पसंद बन जाएगी।

इस फैशन शो में बार्वे में युवाओं को शॉल्स के विभिन्न स्टाइल को प्रदर्शित किया, जो दिखने में ट्रेंडी और फैशनेबल थी। बार्वे ने बताया कि इस शो में उन्होंने शॉल्स को बटन्स, जिम्स, हुक्स और असैसरीज की सहायता से ऐसी लुक्स दी हैं जाे आपको हर त्यौहार, सीजन और पार्टी में अलग लुक देंगी। उन्होंने शाॅल्स के कुछ ऐसे डिजाइन्स भी निकाले हैं जो कॉकटेल पार्टी में भी डाले जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि युवा शॉल्स मात्र इसलिए पहनना पसंद नहीं करते, क्योंकि उन्हें संभालना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने शॉल्स को लुक देते समय इसका खास ध्यान रखा है कि शॉल्स को ओढ़ा जाए, बल्कि पहना जाए। पहनने के बाद भी आपके दोनों हाथ फ्री रहें और उन्हें संभालने की जरूरत ही हो।

अब हर सीजन के लिए वूल

वूलमार्ककंपनी की कंट्री मैनेजर आरती गुदल ने बताया कि अब वूल सिर्फ विंटर्स तक ही सीमित नहीं है। 50 प्रतिशत वूल और 50 प्रतिशत नेचुरल फेब्रिक को मिक्स कर ऐसा फेब्रिक तैयार किया जा चुका है जो हर सीजन में साल के 365 दिन पहना जा सकता है।

फैशन शो में युवाओं को ध्यान में रखते हुए शॉल्स या स्वेर्ट्स के अलावा शर्ट्स, पुलओवर्स, स्वेटशर्ट्स भी प्रदर्शित किए गए, जिनमें वूल का प्रयोग होता है।

खबरें और भी हैं...