पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • जनता से झूठे वादे करने वाले नेताओं पर पर्चे दर्ज हों: मन्ना

जनता से झूठे वादे करने वाले नेताओं पर पर्चे दर्ज हों: मन्ना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर|कांग्रेस नेतामनदीप सिंह मन्ना का कहना है कि चुनावी घोषणा पत्र के माध्यम से झूठे वादे करने वाले राजनीतिक दलों के मुखियों उम्मीदवारों के खिलाफ पर्चे दर्ज किए जाने चाहिए। लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे नेता लोग जनता से झूठे वादे करके सत्ता का सुख लेते हैं लेकिन किए हुए वादे नहीं निभाते। चुनाव आयोग को ऐसे नेताओं पर चुनाव लड़ने का प्रतिबंध लगाना चाहिए। मन्ना के मुताबिक कानून में प्रावधान है कि किसी की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने और धोखा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। हैरानीजनक है कि हर पांच वर्षों के बाद राजनीतिक पार्टियां के नुमाइंदे झूठे चुनावी वायदे करते हैं और लोगों से किए वादे नहीं निभाते। उन्होंने वोटरों से अपील की है कि वह ऐसे नेताओं के खिलाफ संघर्ष के लिए मैदान में आएं।

खबरें और भी हैं...