मां सरस्वती पूजन से किया बसंत पर्व का स्वागत
अमृतसर | सुदर्शननगर इलाके में प्रवासी भाईचारे की तरफ से मां सरस्वती की पूजन करके बसंत का स्वागत किया गया। इससे पहले धार्मिक प्रोग्राम किया गया, इसके बाद भजन-कीर्तन हुआ। आखिर में लंगर भी लगाया गया। समारोह के मौके पर संजय रावत, सुदर्शन कुमार, शाम लाल गुप्ता, सोनू सेठ, जगमोहन शर्मा, सौरव कपूर, लवली कुमार, राम प्रवेश, ओम सरपाल, डॉ. जसबीर सिंह, विजय शर्मा, दुलार चंद, मनीश कपूर, ओम प्रकाश चौरसिया आदि शामिल हुए।