डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने विकास कार्यों का लिया जायजा
अमृतसर | वार्डनंबर 26 में मुख्य संसदीय सचिव डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने निर्माणाधीन विकास कार्यों का जायजा लिया और लोगों की मुश्किलों को सुना। डॉ. सिद्धू ने कहा कि हलके की सभी वार्ड में 10 करोड़ रुपए के विकास कार्य चल रहे हैं। हर नागरिक का ड्यूटी है कि वह निर्माणाधीन कामों को चेक करते रहें। इस मौके पर मंडल प्रधान अशोक चंडोक, मोहित महाजन, लवली शर्मा, आशिष महाजन, दीपक सोना, रमन राठौर आदि मौजूद थे।