विद्या से बड़ा कोई धन और ही कोई दान : कुंवर विजय प्रताप सिंह
भवंसएसएल पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में सरस्वती वंदना विशेष भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में मेयर बख्शी राम अरोड़ा, डीआईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह मुख्य रूप से पहुंचे। भवंस की संगीत टीम ने भजन गायन से विद्या ज्ञान कला की देवी मां सरस्वती की स्तुति से समूचे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। अध्यक्ष अविनाश महेंद्रू निर्देशक प्राचार्या डॉ. अनीता भल्ला ने अतिथियों को सम्मानित किया। कुंवर विजय प्रताप सिंह ने बसंत पंचमी की बधाई दी और स्टूडेंट्स को संदेश दिया कि विद्या से बड़ा कोई धन है और ही कोई दान। बख्शी राम अरोड़ा ने कहा कि हमें मां की कृपा पाने के लिए स्वच्छता की ओर ध्यान देना होगा। अध्यक्ष अविनाश महेंद्रू ने उपस्थिति को बसंत पंचमी की बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन प्रकृति के नव संचार का दिन है और प्रकृति हमें जागने का संदेश देती है कि हम नव चेतना से अपने धर्मपालन में लग जाएं।
कार्यक्रम में मौजूद डीआईजी कुंवर विजय प्रताप, मेयर बख्शी राम, अध्यक्ष अविनाश महेंद्रू, उपाध्यक्ष अनिल सिंघल, डायरेक्टर प्रिंसिपल अनीता भल्ला।
भवंस एसएल स्कूल में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में सरस्वती वंदना विशेष भजन संध्या का आयोजन।