पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • गुरुद्वारा छेहर्टा साहिब में बसंत पंचमी पर्व पर भाप से पकेगा गुरु का लंगर

गुरुद्वारा छेहर्टा साहिब में बसंत पंचमी पर्व पर भाप से पकेगा गुरु का लंगर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर। छठेपात शाह श्री हरगोबिंद साहिब जी की चरण धूली गुरुद्वारा श्री छेहर्टा साहिब में बसंत पंचमी मेला 13 फरवरी को श्रद्धा से मनाया जाएगा। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और समूह इलाका वासियों के सहयोग से मनाए जाने वाले मेले दौरान 12 फरवरी को रखे श्री अखंड पाठ साहिब के भोग 13 फरवरी को डाले जाएंगे।

गुरुद्वारा छेहर्टा साहिब के मेनेजर जगतार सिंह शहूरा ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब की पूरी इमारत को रंग बिरंगी रोशनी और 100 क्विंटल के फूलों से सजाया गया है। देश विदेश से आने वाले लाखों की श्रृंखला में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए इस बार भाप से लंगर तैयार किया जाएगा।
जिसको लेकर लुधियाना के गांव सेर से मशीन मंगवाई गई है। इसमें 25 किलो लकड़ी से 250 क्विंटल लंगर तैयार होगा। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी लंगर तैयार करवाकर संगतों में बांटा जाएगा। 12 से 14 फरवरी तक चलने वाले बसंत पंचमी मेले में महिलाओं और बच्चों खाने पीने और झूलों का इंतजाम किया गया है। जबकि पवित्र सरोवर में स्नान करने के लिए पूरी व्यवस्था की गई है।

60 किलो चावल और दाल 15 मिनट में तैयार होगी

भाप से तैयार होने वाले लंगर में खीर, चावल, सब्जियां और दाल बनाई जाएगी। जिसमें 60 किलो चावल और दाल मात्र 15 मिंट में तैयार होंगे। मशीन में 300 लीटर पानी डालकर उसे उबाला जाएगा। जबकि बड़े बड़े तीन बर्तनों में सब्जियां, चावल और दाल डालकर पाइपों के माध्यम से भाप उसमें डाली जाएगी। जिसके 15 मिनटों में सारा सामान तैयार हो जाएगा।


खबरें और भी हैं...