पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • देशवासियों के दिलों में अमर रहेंगे हनुमनथप्पा : सुनील लूथरा

देशवासियों के दिलों में अमर रहेंगे हनुमनथप्पा : सुनील लूथरा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | सियाचिनमें बर्फ में दबने के कारण शहीद हुए सेना के जवान हनुमनथप्पा कोपड़ को भाजयुमो केंद्रीय मंडल के वर्करों ने श्रद्धांजलि दी। मंडल प्रधान सुनील लूथरा ने कहा कि हनुमनथप्पा जैसे सेना के जवानों पर देशवासियों को गर्व है और वह दिलों में अमर रहेंगे। हनुमनथप्पा जैसा जवान सरहदों पर तैनात होने के कारण ही लोग महफूज रहते हैं। हर देशवासी का फर्ज बना है कि जवानों को सालों तक दिलों में अमर रखें। क्रिकेट खिलाड़ियों को करोड़ों रुपए देकर हीरो बनाया जाता है। सरकार से अनुरोध है कि वह इस बात पर खास ध्यान दे कि क्रिकेटरों को मिलने वाला पैसा देश के शहीद जवानों के परिवारों को मिले। इस मौके पर विशाल मेहरा, अवधेश शर्मा, केपी सिंह, बिल्लू सिंह, रवि बब्बर, सोनू कपूर, अमित मेहरा, अजय बब्बर आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...