शाम रीजेंसी में 3 दिवसीय सैम शो एग्जीबिशन शुुरू
जीटीरोड स्थित शाम रिजेंसी में तीन दिवसीय सैम शो एग्जीबिशन का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। इस एग्जीबिशन में शहरवासियों को कपड़े से लेकर घर का हर सामान मिलेगा।
गोदरेज इंटीरियो, कारीगरी फर्नीचर, वैंटेज सीसीटीवी कैमरा, टॉप सॉस, किस फूड्स, अमन इंटरप्राइजेज, फर्नीशर गैलरी, ज्वैलरी, कॉस्मेटिक्स, डिजाइनर सूट्स के अलावा अन्य आयटमों के स्टॉल इस एग्जीबिशन में लगाए गए है। एग्जीबिशन के समीर बख्शी ने कहा कि यह एग्जीबिशन 14 फरवरी तक चलेगी। इसमें ग्राहकों को उचित दामों में हर सामान उपलब्ध होगा।