पाकिस्तानी नुमाइंदों ने मोदी सरकार को सराहा
फोकलोररिसर्च अकादमी तथा सहयोगी संस्थाओं की तरफ से शनिवार को कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित भारत-पाक के रिश्तों पर होने वाले सेमिनार में हिस्सा लेने पहुंचे पाकिस्तानी नुमाइंदों ने नरेंद्र मोदी सरकार की तारीफ की है।
सेमिनार में हिस्सा लेने पहुंचे पाकिस्तानी मानवाधिकार कार्यकर्ता आईए रहमान ने कहा कि पाकिस्तान के भीतर होने वाले चुनावों के दौरान पाक नेताओं द्वारा भारत के खिलाफ अपने देश की जनता को नहीं भड़काया जाता।
उनका कहना है कि दोनों मुल्कों की जनता बहुत ही अच्छी है और मिलजुल कर रहना चाहती है। पीएम मोदी बारे उनका कहना है कि पाक के प्रति उनका रवैया तथा नजरिया अच्छे हैं और आने वाले दिनों में इनके नतीजे बेहतर निकलेंगे। अकादमी के प्रधान रमेश यादव ने बताया कि सेमिनार सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इस मौके पर राजिंदर सिंह रूबी, रंजीव शर्मा, दिलबाग सिंह सरकारिया, गुरदेव सिंह महिलांवाला, सतीश झिंगन आदि मौजूद थे।