न्यू अमृतसर पब्लिक स्कूल में सरस्वती वंदना हुई
अमृतसर | भारतविकास परिषद मेन के प्रधान तरसेम महाजन की अध्यक्षता में बसंत पंचमी का त्यौहार और सरस्वती वंदना न्यू अमृतसर पब्लिक स्कूल सुंदर नगर गली नंबर 9 में करवाई गई। बच्चों ने सरस्वती वंदना की। तरसेम महाजन ने कहा कि सरस्वती पूजा प्रतिवर्ष बसंत पंचमी के दिन मनाया जाता है। यह पूजा मां सरस्वती, जिन्हें विद्या की देवी माना जाता है के सम्मान में आयोजित किया जाता है। स्कूल की प्रिंसिपल प्रिया गुप्ता ने कहा कि ऐसे त्यौहार मनाने से हम अपनी सभ्यता के साथ जुड़े रहते है। इस अवसर पर सुधीर बजाज, मुकेश मेहरा, शुभलता, एके गुप्ता, राज कुमार महाजन, तृप्ता महाजन, सुषमा, कविता, पायल, पूर्णिमा, कामिनी, प्रमोद, शमा, मीनाक्षी, कोमल, ममता, वीभा, राजविंदर, राजवंत आदि मौजूद थे।