पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

केंद्रीय विद्यालय में बसंत दिवस मनाया गया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सदरकैंट स्थित केन्द्रीय विद्यालय नंबर एक में बसंत उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्यातिथि प्राचार्या कुसुम मल्होत्रा ने संगीत की देवी मां सरस्वती के आगे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्याध्यापिका कंवलजीत कौर ने अमेरिका से आए हुए मेहमानों अशवन मल्होत्रा, ऋतु मल्होत्रा और कृश्व मल्होत्रा को फूलों के गुलदस्ते भेंट किए। इस मौके पर प्राचार्य ने विद्यालय के स्टूडेंट्स को ऋतुराज बसंत के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर सरस्वती वंदना से करते हुए कविता वाचन, समूह गान और सामूहिक नृत्य पेश किया। इसके बाद स्टूडेंट्स को पीले रग के चावल और कड़ाह प्रसाद लंगर के रूप में बांटा गया। प्राचार्या ने कला, ज्ञान और संगीत की देवी सरस्वती का आशीर्वाद लेने के लिए सभी स्टूडेंट्स को प्रेरित किया। इस मौके पर मुख्य अध्यापक सतिंदर कुमार, जसप्रीत कौर, अनु यादव, देविना, मंगलेश कुमार, हरप्रीत कौर, रेणु शर्मा, पूनम, सूरज कुमार, पूनम दहिया, काशमा गोयल, मधू महाजन, आरती बंसल, नेहा अरोड़ा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...