महिला ने विजिलेंस अफसरों पर लगाया मारपीट का आरोप
न्यूअमृतसर निवासी महिला हरविंदर कौर संधू का आरोप है कि उसके साथ विजिलेंस दफ्तर को दो अधिकारियों ने मारपीट की है। इस दौरान उनका हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गया। वह मामले की शिकायत पुलिस को दे चुकी हैं। उक्त महिला ने शुक्रवार को कांग्रेस देहाती के जिला प्रधान गुरजीत सिंह औजला के साथ मिलकर प्रेस काॅन्फ्रेंस की।
पीड़िता ने कहा कि उनके एक केस की जांच को लेकर पहले ही एसीपी रैंक के अधिकारी का रीडर उनके घर आकर एक लाख रुपए की रिश्वत लेकर गया। साथ ही उनके साथ अश्लील हरकतें भी की थी। यह मामला हाई लाइट होने पर रीडर के खिलाफ केस दर्ज हुआ। मामले पर विजिलेंस जांच शुरू हुई। विजिलेंस अधिकारियों ने उन्हें अपने दफ्तर बुलाया और मोबाइल पर वीडियो बनाते हुए कहने लगे कि वह इस बात को एडमिट करे कि रीडर को पैसे देने वाली बात झूठ थी। ताकि वह इस मामले को खत्म कर सकें। इस पर उन्होंने विजिलेंस अधिकारियों को कैमरा बंद करने को कहा तो उनके साथ मारपीट की गई। वहीं इस मामले में औजला ने कहा कि राज्य की मौजूदा सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि वह लोगों की सुरक्षा करने में असमर्थ है।
मारपीट के बारे में जानकारी देतीं हरविंदर कौर संधू। साथ हैं गुरजीत सिंह औजला।