पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • 7 युवकों को दुबई भेजने का झांसा देकर ~9. 70 लाख ठगे

7 युवकों को दुबई भेजने का झांसा देकर ~9. 70 लाख ठगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | सिटीपुलिस ने दुबई भेजने का झांसा देकर सात युवकों से 9 लाख 70 हजार रुपए ठगने के आरोप में एक ट्रैवल एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। करनजीत सिंह निवासी कंका कंडियाला ने पुलिस को दर्ज शिकायत में बताया कि गांव काजीकोट कलां निवासी नवजोत सिंह ट्रैवल एजेंट का काम करता है। जुलाई 2015 में नवजोत सिंह ने उससे और सरबजीत सिंह निवासी कैरोंवाल, गुरप्रीत सिंह, दलबीर सिंह निवासी बागड़ियां, सुखविंदर सिंह निवासी खारा, नसीब सिंह निवासी तरनतारन सुखदेव सिंह निवासी अमृतसर को दुबई भेजने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से अलग-अलग समय-समय पर कुल 9 लाख 70 हजार रुपए ठग लिए। बार-बार संपर्क करने पर उसने सभी युवकों का फोन भी नहीं उठाया। आरोपी ने तो अभी तक सभी युवकों को दुबई भेजा और ही पैसे वापिस किए।आखिर उन्होंने इसकी शिकायत एंटी फेकन सैल तरनतारन पुलिस को कर दी। मामले की जांच कर सैल के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने कहा कि आरोपी की तलाश के लिए छापामारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...