मनोहर सिंह निर्विरोध बने गढ़वाली सभा के प्रधान
अमृतसर | गढ़वालीसभा की चुनावी बैठक गढ़वाली सभा भवन कृष्णा नगर में चुनाव अध्यक्ष प्रेम सिंह पंवार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रधान पद पर संवैधानिक तरीके से मनोहर सिंह लिंगवाल निर्विरोध सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। क्योंकि किसी ने भी उनके सामने प्रधान पद पर दावेदारी प्रगट नहीं की। जनरल सेक्रेटरी भगत सिंह कंधारी, कोषाध्यक्ष शूरवीर पंवार, निरीक्षक सुदर्शन ध्यानी को चुना गया। नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि शहर में रहते उत्तराखंडियों को एक सूत्र में पिरोने और सुख-दुख में सभी उत्तराखंडियों का साथ देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान गुलाब पंवार, विमल बढ़ोनी, अमर सिंह, भगवान डोबलियाल, सिताब रावत, दविंदर राणा, जसपाल नेगी, जसवंत रावत, शाम पुंडीर, मणी राम, मोहन सलोनी, सुनील रावत, धूम सिंह तड़ियाल, जगत सिंह, बसंत, नारायण सिंह आदि मौजूद थे।