पंजाब के एनसीसी बैनर जीतने पर डिप्टी डायरेक्टर ने दी बधाई
डिप्टीडायरेक्टर जनरल एनसीसी पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ के मेजर जनरल जीएस चीमा ने एनसीसी ग्रुप हैडक्वार्टर अमृतसर पहुंच 26 जनवरी परेड में भाग लेने वाले कैडेट्स से मुलाकात की। ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर विजय सागर धीमान और बाकी यूनिट्स के कमांडिंग ऑफिसरों को मुबारकबाद दी और लगातार पंजाब द्वारा दूसरे साल एनसीसी बैनर जीतने पर बधाई दी। इस कार्यक्रम की अगुवाई ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर विजय सागर धीमान ने की और डिप्टी ग्रुप कमांडर कर्नल विक्रम उप्पल, कर्नल केडी शर्मा आदि मौजूद थे। मेजर जनरल चीमा ने कैडेट जश्न प्रताप सिंह को एरो माडलिंग में गोल्ड, कैडेट दीपक कुमार को ऑल इंडिया गार्ड फ्लैग एरिया, कैडेट अजमेर सिंह को राजपथ मार्चिंग, कैडेट वीशिका को राजपथ, कैडेट विशालदीप को पीएम रैली, कैडेट शुभम शर्मा को पीएम रैली, कैडेट सपना को पीएम रैली, कैडेट रमिंदर सिंह को राजपथ मार्चिंग और कैडेट लवदीप सिंह को पीएम रैली में हिस्सा लेने पर 5000 रुपए प्रति कैडेट नकद ईनाम से सम्मानित किया गया। इसके अलावा कैडेट्स को गवर्नर पंजाब की ओर से 11 हजार रुपए प्रति कैडेट इनाम में दिए गए।