पंजाब की जनता भी दोहराएगी दिल्ली वाला इतिहास : भट्टी
आमआदमी पार्टी के नवनियुक्त अमृतसर लोकसभा सीट के ऑब्जर्वर रोमी भट्टी ने प्रैस कांफ्रैंस करके पार्टी की नई मुहिम परिवार जोड़ों की जानकारी दी। भट्टी ने बताया कि परिवार जोड़ों मुहिम का मुख्य मकसद हर विधानसभा हलके में जाकर लोगों को पार्टी की जनहित नीतियां बताकर पार्टी के साथ जोड़ना है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए टीमों का गठन कर लिया गया और जल्द ही शुरुआत की जाएगी। अभी तक पंजाब में 1 लाख से अधिक लोग पार्टी के साथ जुड चुके हैं। इस मुहिम के जरिए लोगों से एड्रोएड एप्लीकेशन भरवाकर पार्टी के वालंटियर बनाया जाएगा। यह सारा रिकार्ड हाईकमान को भेजा जाएगा। उन्होंने दावा किया कि पंजाब की जनता आगामी विधानसभा चुनावों में दिल्ली का चुनावी इतिहास दोहराने को तैयार है। आप देशवासियों का सांझा मंच है, जहां अलग-अलग क्षेत्रों के लोग संयोजक अरविंदर केजरीवाल की भ्रष्टाचार और गंदगी राजनीति के विरुद्ध लड़ाई में शामिल हो चुके हैं।
अमृतसर जोन के इंचार्ज गुरिंदर सिंह बाजवा ने कहा कि पंजाब की जनता महंगाई, नशे, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी से त्रस्त हो चुकी है। केंद्र सरकार की रुकावटों के बावजूद केजरीवाल की दिल्ली सरकार की उपलब्धियों के बारे में परिवार जोड़ो मुहिम के मध्यम से बताया जाएगा। इसके अलावा अकाली-भाजपा और कांग्रेस नेताओं की ओर से की गई लूटपाट से पर्दा उठा जाएगा। इस दौरान मीडिया इंचार्ज गुरभेज सिंह संधू भी मौजूद थे।
बातचीत करते आम आदमी पार्टी के अॉब्जर्वर रोमी भाटिया, जोनल इंचार्ज गुरिंदर सिंह बाजवा और गुरवेज सिंह और अन्य।