पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • पावरकॉम मृतक आश्रितों ने बाॅर्डर जोन चीफ आफिस में खुद पर पैट्रोल डालकर मर जाने की चेतावनी दी

पावरकॉम मृतक आश्रितों ने बाॅर्डर जोन चीफ आफिस में खुद पर पैट्रोल डालकर मर जाने की चेतावनी दी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पावरकॉममृतक आश्रित अपनी नौकरी के लिए पिछले कई सालों से संघर्ष कर रहे हैं। इसी को लेकर संघर्ष कमेटी के सदस्य दो साल पहले पिंक प्लाजा और तीन बार रामबाग पानी की टंकी पर चढ़कर नौकरी के लिए संघर्ष कर चुके हैं। मगर पुलिस, जिला प्रशासन और पावरकॉम की ओर से उन्हें सिर्फ दिलासा दिया गया, नौकरी नहीं। यह बात कमेटी के प्रधान सुखचैन सिंह और सुमित कुमार की ओर से की बैठक दौरान कही।

सुखचैन सिंह ने कहा कि अब नौकरी पाने के लिए वह पानी की टंकी पर नहीं बल्कि बार्डर जोन चीफ इंजीनियर जगजीत सिंह सुच्चू के आफिस के बाहर पैट्रोल डालकर खुद को आग लगाकर आत्महत्या करेंगे। सुखचैन ने कहा कि दिसंबर माह दौरान उनके दो सदस्य रामबाग पानी की टंकी पर चढ़े थे। उनको टंकी से नीचे उतारने के लिए पुलिस ने चीफ जगजीत सिंह सुच्चू ने बात एक सप्ताह के अंदर पावरकॉम डायरेक्टर केडी चौधरी से बैठक करवाने का आश्वासन दिया था। परंतु एक महीना बीत जाने के बाद भी सुच्चू ने अभी तक उनकी बात डायरेक्टर से नहीं करवाई। उन्होंने कहा कि उनके घरों में अब रोजी रोटी के लाले पड़ने लगे हैं। इन्हीं झूठे वादों से अब सभी दुखी हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगर तीन दिन में सुच्चू ने डायरेक्टर केडी चौधरी से नहीं मिलवाया तो वह अजनाला रोड स्थित सुच्चू के आफिस के बाहर पैट्रोल डालकर आत्महत्या करेंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी चीफ और जिला प्रशासन की होगी।

अभी डायरेक्टर साहिब काफी व्यस्त हैं: जगजीत सिंह सुच्चू

^मैंनेउन्हें डायरेक्टर साहिब से मिलवाने का आश्वासन दिया था। मगर डायरेक्टर केडी चौधरी अभी काफी व्यस्त हैं। उनसे मुलाकात तो खडूर साहिब इलेक्शन के बाद होगी। मैं खुद मृतक आश्रितों के हक में हूं। -जगजीतसिंह सुच्चू, बार्डर जोन चीफ इंजीनियर

खबरें और भी हैं...