पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • मंत्री अनिल जोशी ने रोड वाइडनिंग के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

मंत्री अनिल जोशी ने रोड वाइडनिंग के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हलकानार्थ के अधीन आती इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट रोड को चौड़ा करके फुटपाथों पर इंटरलॉकिंग टाइलें लगाने के विकास कार्यों का लोकल बॉडीज मंत्री अनिल जोशी ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि हलका नार्थ को पंजाब का सबसे विकसित हल्का बनाने के लिए करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाए गए है। विकास कार्यों के कंप्लीट होने के बाद हलके को चार चांद लगाने के लिए ब्यूटीफिकेशन के काम शुरु कर दिए गए है। इस दौरान जोशी ने डिस्ट्रिक्ट शॉपिंग कांप्लेक्स में चल रहे एक करोड़ रुपए के विकास कार्यों का जायजा लिया और बेहतरीन काम करने के लिए अफसरों को निर्देश दिए। इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता आरपी सिंह मैनी, प्रितपाल सिंह फौजी, सुखविंदर सिंह, जसप्रीत सिंह अरोड़ा, अजय मेहरा, अमनदीप चंदी, कैप्टन कर्म सिंह, जतिंदर नागपाल, गुलशन हंस, कश्मीर सिंह, राघव खन्ना आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...