खालसा काॅलेज में क्रिएटिव आर्ट्स पर वर्कशाॅप
खालसाकालेज फार वुमन में स्टूडेंट्स की प्रतिभा और कला को बढ़ाने के उद्देश्य ये होम साइंस विभाग द्वारा पिडिलाईट इंडस्ट्री के सहयोग से क्रिएटिव आर्ट्स विषय पर वर्कशाप का आयोजन किया गय। खालसा कालेज वूमन की प्रिंसिपल डॉ. सुखबीर कौर माहल की देखरेख में आयोजित वर्कशाप में बीए समेस्टर द्वितीय और चतुर्थ की स्टूडेंट्स ने भाग लिया। स्टूडेंट्स द्वारा पोट मेकिंग, कॉफी पेटिंग, फैब्रिक चित्रकारी, मिट्टी मोल्डिंग आदि का निर्माण कर अपनी कला का नमूना पेश किया गया। डॉ. माहल ने कहा कि ऐसी वर्कशॉप्स जहां स्टूडेंट्स की प्रतिभा को निखारती है वहीं उनके तजुर्बे कला में बढ़ौतरी भी होती है।
खालसा कॉलेज फार वुमन में स्टूडेंट्स वर्कशॉप के दौरान तैयार की गई अपनी कलाकृतियां देखाती हईं।