जीएनडीयू की रिसर्चर जसनीत कौर को बेस्ट पेपर अवार्ड मिला
गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी के कैमिस्ट्री विभाग के सीनियर रिसर्च फैलो जसनीत कौर को विभाग के डॉ. स्वपनदीप सिंह चिमनी की सुपरविजन में आरएससी बेस्ट पेपर के साथ सम्मानित किया गया। यह सम्मान जसनीत कौर को पंजाबी यूनिवर्सिटी में हुए सीआरएसआई नेशनल सिंपोजियम इन कैमिस्ट्री के मौके पर दिया गया। उन्होंने इसके लिए आभार व्यक्त किया है।