पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • डीएवी इंटरनेशनल में स्टूडेंट्स हुए सम्मानित

डीएवी इंटरनेशनल में स्टूडेंट्स हुए सम्मानित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैंब्रिजइंग्लिश लैंग्वेज असेसमेंट की निर्देशिका एंजेला फ्रेंच ने मंगलवार डीएवी इंटरनेशनल स्कूल में स्टूडेंट्स काे सम्मानित किया।

प्रिंसिपल अंजना गुप्ता ने बताया कि कैंब्रिज इंग्लिश लैंग्वेज असेसमेंट की ओर से स्टूडेंट्स को अंग्रेजी भाषा कौशल को विकसित करने के लिए हर साल फ्लायर, मूवर्स, कैट, पैट और एफसीआई की कक्षाएं लगाने के बाद परीक्षा ली जाती है। अच्छे अंक प्राप्त करने वालों को सम्मानित किया जाता है।

वर्ष 2015-16 में डीएवी इंटरनेशनल के 300 से अधिक स्टूडेंट्स ने सफलतापूर्वक इस परीक्षा को पास किया।

इन स्टूडेंट्स को सम्मानित करने के लिए स्कूल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैंब्रिज इंग्लिश लैंग्वेज असेसमेंट की दक्षिण एशिया की डायरेक्टर ऑफ आप्रेशन एंजेला फ्रैंस मुख्यातिथि थी। स्टूडेंट्स को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

डीएवी इंटरनेशनल स्कूल में स्टूडेंट्स प्रिंसिपल अंजना गुप्ता और एंजेला फ्रेंच।

खबरें और भी हैं...