पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • गर्दन के टूटे हुए मनके को टाइटेनियम धातु से जाेड़ कर महिला की जान बचाई

गर्दन के टूटे हुए मनके को टाइटेनियम धातु से जाेड़ कर महिला की जान बचाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आकाशदीपन्यूरो ट्रोमा एंड मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल मजीठा रोड के न्यूरो सर्जन डॉ. आशीश कुमार ने अपनी सहयोगी टीम के साथ 70 वर्षीय महिला को पहले की भांति सामान्य जीवन प्रदान किया है। पीडि़ता सीढिय़ों से गिरने से अनेक सदस्यों से ग्रस्त हो गई थी। डॉ. आशीश ने बताया कि जगदीश कौर निवासी तरनतारन रोड सीढिय़ों से गिरने के कारण गर्दन में भयानक दर्द, टांगों और बाजुओं में कमजोरी, शौच पेशाब में रुकावट, हाथ-पांव सुन होना आदि परेशानी के साथ अस्पताल में दाखिल किया गया। पीडि़ता के टेस्ट करवाने से पता चला कि गर्दन को सिर से जोड़ने वाला मनका पूरी तरह से टूट चुका है, जो गर्दन पर दबाव डाल रहा है। ऐसी स्थिति में मरीज को ठीक करने के लिए तुरंत ऑपरेशन का फैसला लिया गया। उन्होंने अपनी सहयोगी टीम के साथ पांच घंटे के ऑपरेशन के साथ टूटे हुए मनके को टाइटेनियम नामक धातु से जोड़कर तीन दिन में मरीज को चलने-फिरने के काबिल बना दिया। अब महिला पूरी तरह से सेहतमंद है।

खबरें और भी हैं...