चुघ ने लड़कियों को बांटे साइकिल
अमृतसर | कटड़ासफेद स्थित सरकारी सेकेंडरी स्कूल में माई भागो स्कीम के तहत भाजपा राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने लड़कियों को साइकिलें बांटीं। चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना से समाज में बेटियों से शिक्षा बनाया जा रहा है। समाज में लड़कियों से हो रहे भेदभाव को खत्म करने के लिए लोगों में जागृति किया जा सकता है। उन्होंने प्रिंसिपल को छात्राओं को मिलने वाले मिड डे मील को पारदर्शी ढंग से करने तथा नियमित इसकी समीक्षा करते रहने के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रिंसिपल जीवन ज्योति, नवल सुमन, कैलाश किंग, रोमी चोपड़ा, भजन लाल वधवा, संजीव अरोड़ा, नमन खन्ना, परमजीत सिंह, मैडम कविता आदि मौजूद थे।