लोगों की हर समस्या का हल होगा : सोनी
अमृतसर | युवा कांग्रेसी नेता बोबी महाजन की अध्यक्षता में कटड़ा बग्गियां में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विधायक ओम प्रकाश सोनी, युवा नेता विकास सोनी मुख्य रूप से पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और उनके हल करने का आश्वासन दिया। इस दौरान विधायक सोनी ने बोबी महाजन को क्षेत्र का इंचार्ज भी बनाया। इस अवसर पर मनीष महाजन, चंद्रेश महाजन मौजूद थे।